कुलदीप सिंह पठानिया ने KBC प्रतिभागी अंकिता को दी बधाई

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष व कांग्रेस के तेज़ तरार नेता कुलदीप सिंह पठानिया ने “जनसंपर्क अभियान” के अन्तर्गत भट्टियात विधान सभा चुनाव क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककीरा जरेई के गांव भटोली , कैहला और ग्राम पंचायत ककीरा कस्बा व गांव बिडिंगी का दौरा किया और पंचायत की जनता के साथ संवाद किया।

साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 2022 में विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर आगामी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और ककीरा बाजार में स्थानीय जनता का कुशल मंगल जाना। परिवारवाद की विचारधारा पर चलने वाली भाजपा ने देश के साथ साथ प्रदेश का भी बेड़ा गर्क किया है। इन्हें बस अपने परिवार की चिंता है। लाखों करोड़ परिवारों से इनका क्या वास्ता!

भाजपा सरकार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने जान पहचान वाले कर्मचारियों के साथ कर रही है सेटिंग ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके। अब आप ही सोचिए कि भाजपा की ये मक्कारी प्रदेश को कैसे आगे बढ़ने देगी!

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत ककीरा में संजय शर्मा की सपुत्री अंकिता शर्मा जिन्होंने सोनी टीवी के सुप्रसिद्ध शो (KBC) कौन बनेगा करोड़पति में बतौर प्रतिभागी भाग लिया उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...