2022 को घोषित भगोड़े को चुवाडी पुलिस ने पकड़ने में सफलता की हासिल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुवाड़ी थाना के तहत पुलिस को एक भगोड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली है प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर एक्सिडेंट का मामला साल 2019 में दर्ज हुआ था ।

आरोपी द्वारा कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए पेश नहीं हो रहा था। माननीय कोर्ट डलहौजी द्वारा 2 सितबर 2022 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। पीओ सैल सबडिवीजन डलहौजी के मुख्यआरक्षी चमन लाल की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा गुरदासपुर के चैकशरीफ में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी की शिनाख्त नवदीप सिंह (38 )निवासी चैकसरीफ ( गुरदासपुर ) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को शनिवार को माननीय कोर्ट डलहौजी में पेश किया जाएगा। उधर चुवाडी थाना प्रभारी रमन चौधरी ने समाचार की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...