बद्दी पुलिस ने मनाया जागृति अभियान दिवस, राज्यपाल ने की शिरकत

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

बद्दी पुलिस द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा भिन्न -भिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक एवं सशक्तिकरण व आत्म विश्वास के संचार हेतू चलाए गए जागृति अभियान का प्रथम वार्षिकोत्सव आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में मनाया गया।

जिसमें राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि रहे तथा महिला आयोग हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरक्त की । इनके अतिरिक्त राजेश शर्मा, सचिव माननीय राज्यपाल हि०प्र०, सुश्री कृतिका कुल्हरी, उपायुक्त जिला सोलन तथा डा० रिच्चा वर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी०बी०एन०डी०ए० बद्दी भी विशेष तौर पर वार्षिकोत्सव में शामिल रहे ।

बद्दी पुलिस द्वारा “जागृति अभियान” का शुभारंभ अक्तूबर 2021 में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा भिन्न -भिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक एवं सशक्तिकरण के लिए किया गया था । इस परियोजना के सी०ई०ओ० डॉ साहिल अरोड़ा उप पुलिस अधीक्षक बद्दी (लीव रिजर्व) हैं।

जिन्होंने पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में काम कर, आज दिन तक बद्दी पुलिस की टीमों के माध्यम से लगभग 30,000 महिलाओं, छात्राओं को जागरूक किया है । जागृति अभियान के लिए हाल ही में बद्दी पुलिस को राष्ट्रिय स्कोच पुरस्कार (रजत) से भी सम्मानित किया गया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...