मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के मंडी दौरे को लेकर की तैयारियों की समीक्षा

--Advertisement--

Image

मंडी, 21 सितंबर – डॉली चौहान

मुख्य सचिव आर.डी.धीमान ने आज (बुधवार) मंडी में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 सितंबर के मण्डी दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुरक्षा से लेकर रिसेप्शन तक के लिए सभी जरूरी प्रबंध करें। इस तरह से पुख्ता प्रबंध करें कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पड़े।

बैठक में पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक प्लान और पार्किंग व्यवस्था को लेकर समुचित प्रबंध करने को कहा। उपायुक्त अरिंदम चौधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने पीएम दौरे को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की तैयारियों से अवगत कराया। बैठक में जिला के सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्य सचिव और दौरान पुलिस महानिदेशक ने मंडी के पड्डल मैदान जाकर जनसभा स्थल पर व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पड्डल में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में व्यवस्था को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।  इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी और भाजपा सचिव बिहारी लाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...