आईटीआई शाहपुर में 26 सितम्बर को कैंपस इंटरव्यू, ये कंपनी भरेगी 50 पद

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 26 सितम्बर को जीएमपी टैक्नीकल सॉल्यूशन लिमिटेड बद्दी साक्षात्कार के माध्यम से 50 पदों को भरेगी। शाहपुर में होने वाले कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने टर्नर, फिटर, वैल्डर, मशीनिस्ट, कारपेंटर आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि कंपनी 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप के तौर पर रखेगी। उसके उपरांत उन्हें 11200 इन हैंड और 9000 रुपए ओवर टाइम का मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को परफॉर्मैंस के आधार पर कंपनी नियमित भी कर सकती है।

इसके साथ-साथ चयनित अभ्यार्थियों को सब्सिडाइज कैंटीन, ओवरटाइम मिलेगा। इसमें पासआऊट अभ्यर्थी जो 2016 से 2022 तक हो एससीवीटी/एनसीवीटी, इसमें भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...