स्कूल के पास ब्रेकर ना होने से कभी भी हो सकता बड़ा हादसा, प्रशासन सोया गहरी नींद

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन राजकीय उच्च विद्यालय तालियां स्कूल सड़क पर स्थित होने से आए दिन तेज गति से वाहन गुजरते हैं। वहीं इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहन तेज रफ्तार से गुजरने से स्कूली छात्र छात्राओं का स्कूल गेट से निकलते समय खतरा बना रहता है।

वहीं स्कूल स्टाफ सहित समाजसेवी अमित गुलेरिया पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह गुलेरिया , रजनीश मनकोटिया, भुवनेश्वर मनकोटिया, सुदर्शन मनकोटिया, ने बताया कि हम प्रशासन और विभाग से स्कूल गेट के पास ब्रेकर लगाने की मांग कई बार कर चुके हैं।

लेकिन इस मार्ग पर ब्रेकर ना होने से हर समय बड़ा हादसा होने की आंशका बनी रहती है तथा समाजसेवी अमित गुलेरिया ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मार्ग पर जल्द ही ब्रेकर लगाएं जाएं ताकि कोई अनहोनी ना हो।

अधिकारी के बोल

जब इस बारे में लोकनिर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा की स्कूल वालों ने ब्रेकर के लिए अप्लाई कर दिया है। जल्दी ही ब्रेकर लगा दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...