नाके पर जब पुलिस ने पूछताछ की तो हड़बड़ाने लगा राहगीर, तलाशी लेने पर निकली चरस

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र में पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा है। पुलिस ने व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी रखी है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि बंजार पुलिस की टीम एनएच-305 औट-लुहरी पर गश्त पर थी। इसी बीच तरगाड़ी नामक स्थान पर एक व्यक्ति आ रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और पुलिस की पूछताछ में वह हड़बड़ा गया।

पुलिस को शक हुआ और जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 610 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू ने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान लेद राम निवासी तांदी गोहर जिला मंडी के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह चरस व्यक्ति ने किससे खरीदी थी और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी और गश्त को बढ़ा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...