हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी टिकट आवंटन पर नई पहल करेगी। अभी सभी सीटों पर फैसला नहीं हुआ है। लेकिन जहां टिकटार्थियों की संख्या ज्यादा नहीं है वहां आज फैसला हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी इस सूची में 5 प्रत्याशियों के टिकट फाइनल किए गए है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक की ओर से जारी सूची में डॉ. राजन सुशांत को फतेहपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

उधर, सिरमौर की पांवटा साहिब सीट से  मनीष ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, उमाकांत डोगरा को नगरोटा से जबकि सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति  प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने वाली पहली पार्टी बन गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...