समनोली पंचायत में लंपी वायरस से गायों की हो रही मृत्यु, प्रशासन नही ले रहा सुध

--Advertisement--

Image

जसवां प्रागपुर- आशीष कुमार

जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के समनोली पंचायत में लंपी वायरस से गायों की मृत्यु हो रही है। पर वहां पर उनकी सुध लेने वाला कोई नही है, ऐसा कहना है वहा के ग्रामीणों का।

स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पशु लगातार लंपी वायरस का शिकार हो रहे है। पर ना तो प्रशासन इसकी सुध ले रहा है और ना ही कोई अन्य सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर पशु औषधालय भी है, परंतु वहां कोई चिकित्सक नही है। लोगो को अपने पैसे खर्च करके वाहर से डॉक्टर बुलाने पड़ते है। लगभग पांच सालों से यहां पशु चिकित्सक की नियुक्ति नही हुए है।

ग्रामीणों का कहना है आखिर प्रशाशन क्यो आँखे मूंद कर सोया हुआ है। ग्रामीणों सोनिका, कविता, तृप्ता, दिनेश, गगन अन्य ग्रामवासियों ने सरकार और प्रशाशन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है प्रश्न तो अब स्थानीय विधायक के उन दावों पर भी उठ गए है जो हर पंचायत में विकास की बात करते है ?

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...