तकनीकी विवि : बीटेक की खाली सीटों के लिए होगी काउंसलिंग

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 19 सितंबर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक में लेटरल और डायरेक्ट एंट्री से प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। बीटेक लेटरल एंट्री के लिए काउंसलिंग 21 सितंबर को होगी, जबकि बीटेक डायरेक्ट एंट्री की काउंसलिंग 22 सितंबर को तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में सुबह दस बजे से शुरू होगी। ‌

बीटेक डायरेक्ट एंट्री में एचपीसीईटी, जेईई मेन के अलावा अन्य जमा दो पास विद्यार्थी भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। पहले प्राथमिकता एचपीसीईटी और जेईई मेन के माध्यम से बीटेक में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
उसके बाद अगर सीटें खाली रहती है, तो फिर भी अन्य पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी, जिन्होंने जेईई मेन दिया है, लेकिन काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है या फिर जमा दो के आधार पर प्रवेश लेना चाहते हैं।
तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बीटेक (लेटरल और डायरेक्ट एंट्री) के पहले दो चरण की काउंसलिंग के बाद भी कई शिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रह गई है। उन सीटों को भरने के लिए 21 और 22 सितंबर को काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।
तकनीकी विवि की वेबसाइट पर शिक्षण संस्थान के अनुसार खाली सीटों का ब्यौरा और काउंसलिंग से संबंधित डिटेल उपलब्ध है। काउंसलिंग से संबंधित डिटेल अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...