बर्मापापड़ी की महिला ट्रक चालक हेमलता को रोटरी क्लब का सलाम

--Advertisement--

Image

नाहन, 17 सितंबर – नरेश कुमार राधे

राष्ट्रीय चालक दिवस के मौके पर शहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी नाहन संगिनी द्वारा सिरमौर फिलिंग स्टेशन कालाअंब में चालक दिवस मनाया गया। इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन शिमला कार्यालय के प्रबंधक हेमंत वर्सिनी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।

इस दौरान विभिन्न वाहनों में सेवाएं देने वाले चालकों को सम्मानित किया गया। इसमें करीब 50 ट्रक चालकों व पिकअप चालकों को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया। कार्यक्रम मे विशेष रूप से बर्मापापड़ी की ट्रक चालक हेमलता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
रोटरी नाहन ने कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए सिरमौर फिलिंग स्टेशन के भूपेश बंसल व पूरी टीम का भी आभार प्रकट किया। इस मौके पर रोटेरियन अंजू अग्रवाल, दीपा बंसल व स्वीटी जैन मौजूद रहे।
बता दें कि रोटरी क्लब समाजसेवा से जुड़े कार्याे में निरंतर योगदान के लिए प्रयासरत रहता है। शहर में किसी भी सामाजिक सरोकार में रोटरी अहम भूमिका रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...