केवल सिंह पठानिया द्वारा आयोजित महगाई के खिलाफ प्रदर्शन में प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त ने लिया भाग

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

इंदौरा से धर्मशाला के जाते समय प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त ने ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर द्वारा स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में आयोजित महगाई के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लिया।

संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आगमन पर प्रदेश की जनता सहित आज महगाई के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।उनका कहना था कि जब 2014 में स्मृति ईरानी ने सड़को पर उतर कर 400 रूपये जनता को सिलेंडर मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया था लेकिन आज भाजपा सरकार 1200 सो गैस सिलेंडर जनता को दे रही है उस पर क्यों चुप है।

अगर मोदी सरकार और भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जनता की इतनी ही फिक्र है तो जनता के बीच जा कर गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर क्यों नही विरोध प्रदर्शन करती।अब क्यों नही सड़को पर उतर कर खाली सिलेंडरों के साथ विरोध कर रही है। अब भाजपा सरकार के दिन जानेबाले है ।

जनता बढ़ती महंगाई से बहुत तंग आ चुकी है और इस झूठी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है।क्योंकि भाजपा ने जनता से 100 दिनों के भीतर महँगाई को कम करने का वायदा किया था लेकिन महगाई कम करने की तो दूर की बात 2014 के मुकाबले तिगुनी महगाई करके जनता पर बोझ डाल दिया है। इस पर प्रदेश की जनता अब कांग्रेस पार्टी को याद कर रही है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती है।

प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त सहित जिला कांगड़ा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कर्ण पठानिया, ब्लॉक् अध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया,कांग्रेस नेता कमल किशोर, नवनीत शर्मा,ब्लॉक् अध्यक्ष सुरजीत राणा,ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू,प्रदीप बलोरिया, शेर सिंह,दुर्गा दास, विवेक राणा,सुरेश मेहरा,जागीर सिंह,विपुल पटाकू सुनीत पठानिया,आदि गणमान्य कांग्रेस जनों ने खाली सिलेंडर को हार पहना कर विरोध प्रदर्शन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...