केवल सिंह पठानिया ने नवाजे 1600 मीटर दौड़ जीतने बाले धावक

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज सुबह चंबी मैदान में चंबी यूथ एंड स्पोर्ट्स के क्लब के पदाधिकारियों ने 1600 सो मीटर दौड़ का आयोजन किया। जिसमे स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने 1600 सो मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय,ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने बालो को मैडल दे कर सम्मानित किया।

पठानिया ने कहा कि ऐसे खेलो का आयोजन होने पर युवाओं में खेल भावना बढ़ती है । इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार से होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है।

उन्होंने आयोजन क्लब कि, की सराहना 

उन्होंने कहा कि हमें ऐसे आयोजन करके युुवाओं को समय-समय पर ऐसे प्लेटफार्म मुहैया कराना चाहिए, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य भी बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

पठानिया ने कहा कि इस मैदान को स्टेडियम का रूप देने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से करोड़ो रूपये स्वीकृत हुए थे लेकिन दुर्भाग्य बश प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और पिछले पांच वर्षों में यहाँ एक पैसे का नया काम नही हुआ।

पठानिया ने कहा कि युवाओ के लिए इस मैदान को स्टेडियम बनाया जाएगा जिससे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सपना भी साकार होगा। और शाहपुर में एक स्टेडियम भी बन जायेगा। जिससे विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी।

ये रहे मौजूद

इस मोके पर विपुल पटाकू,जागीर सिंह, विवेक, आशुतोष, अनुज, अंकु, निशांत, लदवाड़ा हॉकी क्लब, यूथ स्पोर्ट्स बसनूर, यूथ अकेडमी रेत,यूथ क्लब धनोटू ,हितेष चौधरी आदि स्थानीय युवा मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...