पहाड़ी दरकने से मकान को खतरा, अभी तक नहीं ली प्रशासन ने सुध

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाली के वार्ड नं-9 के गांव कोहला में गुरुवार रात हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ी दरक गई जिसका सारा मलबा सरन दास के कच्चे मकान के साथ लग गया। सरन दास ने पूरी रात अपने बच्चों व पत्नी को साथ लेकर बाहर निकाली।

मलबा मकान के साथ लगने से उसके मकान को खतरा पैदा हो गया है तथा कच्चा मकान कभी भी धराशायी हो सकता है। सुबह ही स्थानीय ग्रामीणों राकेश कुमार, रणजीत सिंह, बलबंत सिंह, प्रकाश, मदन, पदम ने घर के सामान को मकान से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर रखा।

पीड़ित सरन दास ने बताया कि रात को हम अपने घर में सोए थे तो पहाड़ी दरकने की आवाज आने लगी जिस पर वह परिवार को लेकर बाहर निकल आया। सारी रात घर के बाहर निकल कर निकाली। पीड़ित सरन दास ने बताया कि उसने इस मामले की सूचना पंचायत प्रधान को दी गई।

विधायक के बोल 

इस बारे विधायक अर्जुन सिंह को भी फोन के माध्यम से अवगत करवा गया तो उन्होंने पांच मिनट के बाद फोन करने की बात कही लेकिन बाद में उनका फोन नहीं आया। लेकिन अभी प्रशासन की तरफ से भी कोई मौका पर नहीं आया है।

जिलाधीश के बोल 

उन्होंने जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल व एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द मौका किया जाए और मुझ गरीब की सहायता की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...