तैहसीलदारों व नायव तैहसीलदारों को, अपने तहसील कार्यालय के दैनिक कार्य के अतिरिक्त अन्य अतिरिक्त कार्य

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जैसे चुनाव प्रबंधन, आपदा राहत प्रबंधन , मजिस्ट्रेट कार्य ( लॉ एन्ड ऑर्डर ), परीक्षा केंद्रों में फ्लाइंग ड्यूटी, तथा पटवारखानों में भूमि सम्बंधित विभिन्न कार्यों के निष्पादन हेतू सप्ताहिक व दैनिक दौरे पर जाना पड़ता है लेकिन तहसीलों व उप तहसीलों में वाहन सुविधा न होने के कारण, आम जनमानस के कार्य करने में, दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है.

आम जनमानस के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं! इसलिए अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में, तथा राजस्व अधिकारीयों की मांगों की, सरकार द्वारा अनदेखी करने पर, आज 5वें दिन, भी विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर, चुनाव कार्य की ट्रेनिंग में, जिला चम्बा के राजस्व अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ की!

मुख्य मांगें ?…

1.प्रशासनिक सेवाओं में पदोन्नति कोटा जो हमसे छीना गया है, उसे वापिस दिया जाए और भारत, के दूसरे प्रदेशों की तर्ज पर 35 % तक बढ़ाया जाए।

2. तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को वाहन सुविधा मुहैया करवाई जाए, क्योंकि हरियाणा व जम्मू कश्मीर व अन्य प्रदेशों में, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को उनकी प्रदेशिक सरकारों द्वारा गाड़ियां दी गई हैं।

3.योग्य नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के रिक्त पदों में पदोन्नति दी जाये!

4 तहसीलों और उप तहसीलों के स्टॉफ को उच्च अधिकारियों ने अपने कार्यालयों में नियुक्त कर रखा है , उसे वापिस तहसीलों को भेजा जाए।

5 . सभी विभागीय श्रेणियों से प्रशासनिक सेवाओं का पद्दोन्नति कोटा 50 से 70% किया जाए।

6 .पूरे प्रदेश भर में राजस्व अधिकारियों के लम्बे समय से खाली चल रहे पदों को भरा जाए।

7. जिन राजस्व अधिकारियों को अर्जित अवकाश और आकस्मिक अवकाश भी नहीं मिल पाता उनको उस अवकाश अवधी का अतिरिक्त वेतन दिया जाए।

8. हाल ही में DRO के पद जैसे पहले भरे जा रहे थे वैसे ही भरे जाने चाहिए।

9. आवास और कार्यालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होना चाहिए

10. सभी जिलों में मोबाइल भत्ता और आतिथेय भत्ता एक जैसा मिलना चाहिए।

11. एक्स काडर की LAO और रिकवरी आदि पदों को DRO के समकक्ष किया जाना चाहिए।

12. राजस्व अधिकारियों की ग्रेड पे पूर्ववत बहाल की जाए।

13.हमारा पंजीकरण भत्ता 5000- तक होना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...