धर्मशाला के केंद्रीय विश्‍वविद्यालय में चालक बनने के लिए दो युवतियां ने किया आवेदन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं और हर दिन एक नई उड़ान लेकर लड़कियां आकाश छू रही हैं। जी हा यह सच है। लड़कियां चालक बनना चाहती हैं। चालक के पदों के लिए दो लड़कियों ने भी आवेदन किया है। जिसमें वह भी पुरुष चालकों की तरह इस पद के लिए होने वाले इंटरव्यू में शामिल होंगी।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में चालक बनने के लिए दो युवतियों ने आवेदन किया है। केंद्रीय विश्‍वविद्यालय ने चालक के दो पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिसमें दो पदों के लिए करीब 204 आवेदन केंद्रीय विवि के पास पहुंचे हैं। इन पदों के लिए आवेदनकर्ताओं में दो लड़कियां भी शामिल हैं।

केंद्रीय विश्‍वविद्यालय ने समूह सी के तहत आरक्षित वर्ग से चालकों के दो पद भरने के लिए आवेदन मांगे थे। कई आवेदन पहुंचे। इसके लिए दो युवतियां भी शामिल हैं। केंद्रीय विवि ने अब आवेदनकर्ताओं की सूची को बेवसाइट पर अपलोड किया है।

सूची में जिस भी आवेदनकर्ता का नाम शामिल होगा तो उसे इस बारे में तीन दिनों के भीतर केंद्रीय विवि से संपर्क करना होगा। यह अभ्यर्थी के लिए जरूरी है। हालांकि बड़ी बात यह भी है कि बेरोजगारी इस कदर बढ़ने लगी है कि लड़के हो या लड़कियां हर उस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिससे अधिक की योग्यता वह रखते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...