हिमाचल: पहले की मारपीट और फिर गर्दन पर रख दिया दराट

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

खुद घायल युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले एक अकेले युवक को थप्पड़ मारे और बाद में उसके गले पर दराट रख दिया। इस घटना का 30 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू की. वीडियो में दिख रहे युवकों तक जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि मारपीट की यह घटना बीती 4 जुलाई 2022 की है. जब पुलिस ने इन सभी युवकों को पूछताछ के लिए सदर थाना में बुलाया तो मालूम हुआ कि युवकों के दो गुटों में आपसी रंजिश चल रही है.

पहले एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के साथ मारपीट की और बाद में दूसरे गुट के युवकों ने बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया. इस संदर्भ में पहले से ही सदर थाना में मामला दर्ज है और जांच जारी है.

वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ अलग से एक और एफआईआर दर्ज कर ली है. यह एफआईआर आईपीसी की धारा 365, 323, 504, 506, 34 के तहत दर्ज कर ली है.

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ नाबालिग युवक भी शामिल हैं और इस विषय को लेकर सारी जांच पड़ताल जारी है. सभी युवक मंडी शहर में पढ़ाई के सिलसिले में यहां किराए के कमरों में रहते हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...