हिमाचल : 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुराचार कर युवकों ने बनाया वीडियो, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना, 16 सितंबर – अमित शर्मा

महिला थाना हरोली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुराचार कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा ने महिला पुलिस के पास शिकायत सौंपी है। नाबालिग ने गांव के एक युवक पर गलत काम करने और दो सगे भाइयों सहित तीन पर प्लानिंग कर वीडियो बनाने व धमकी देने के आरोप जड़े हैं।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर चारों नाबालिगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों युवकों की उम्र 16 और 17 वर्ष के बीच है। हालांकि मामला जुलाई माह में हुई स्कूल की छुट्टियों के दौरान का बताया गया है, लेकिन युवकों द्वारा पीड़िता को दोबारा धमकाने के बाद मामले का खुलासा हो पाया।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि जुलाई माह में स्कूल की छुट्टियां हुई थी और वो घर पर थी। इसी बीच गांव का एक सहपाठी ने उससे छुट्टियों का काम करने के लिए कॉपी की मांग कर घर पर बुला लिया। जहां पर पहले से तीन अन्य युवक भी मौजूद थे।

पीड़िता ने बताया कि इनमें से एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया जबकि अन्य युवकों ने उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता को वीडियो के बारे युवकों ने ही कुछ दिन बाद बताया और साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर फिर से गलत काम करने की बात कही।

युवकों की धमकियों से तंग आकर छात्रा ने मामले की पूरी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। छात्रा का आरोप है कि कि गलत काम को लेकर चारों की मिलीभगत है। ऐसे में इन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस में शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...