ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में 3 युवक घायल, PGI रैफर

--Advertisement--

Image

ऊना, 16 सितंबर – अमित शर्मा

उपमंडल हरोली के गांव ईसपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवक घायल हो गए है, जिन्हें पीजीआई रैफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को ईसपुर के नौंन मंदिर के संपर्क मार्ग पर तीन बाइक सवार युवक ऊना की ओर जा रहे थे।

इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के पीछे लगी तविओ से उनकी बाइक टकरा गई। घटना में तीनों युवक गिरकर घायल हो गए।स्था नीय लोगों से सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
वहीं, घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया।
हादसे में घायल युवकों की पहचान 17 वर्षीय पंडोगा निवासी, 17 व 18 वर्षीय अरनियाला निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। जोकि घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...