जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, चली गोली, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पद्धर बाजार में बुधवार रात को जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने बंदूक से फायर कर डाला। गनीमत रही की इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बाइक सवार एक युवक के पांव में गोली के छर्रे लगे हैं।

रात को अचानक गोली चलने की आवाज से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच एसडीएम पधर संजीत सिंह ठाकुर और पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर स्थिति को काबू किया।

वहीं, घटना के संबंध में दलीप सिंह सपुत्र देबी सिंह निवासी गांव रोपी ग्राम पंचायत कुन्नू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में दलीप सिंह ने बताया कि बुधवार को उसने और उसके चाचा अमरनाथ ने मकान के बाहर अपनी मलकियत भूमि में चारदीवारी का कार्य शुरू किया। लेकिन रात करीब 8.30 बजे कमल किशोर उसका पुत्र निर्मल सिंह और उसका भांजा मोहन वहां आए और आधी दीवार को गिरा दिया।

दलीप सिंह ने बताया कि उसने और परिवार के सदस्यों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कमल किशोर ने लोहे की रॉड से मेरे सिर पर वार कर दिया, जिस कारण मैं नीचे गिर गया। इस दौरान परिवार के सदस्य बचाव को आगे आए तो उसके बेटे और भांजे ने उनके साथ भी मार पिटाई की।

दलीप सिंह ने बताया कि मेरी मलकियत भूमि पर नाजायज कब्जा करने की नियत से कमल किशोर ने जानबूझ कर मुझपर और मेरे परिवार को जानलेवा हमला किया। मेरे परिवार ने जब इसका विरोध किया तो कमल किशोर ने अपने कमरे में जाकर बंदूक निकाल ली और बरामदे में खड़ा होकर मेरे परिवार पर फायर किया। लेकिन किस्मत से किसी को भी गोली नहीं लगी। इस दौरान सडक़ से गुजर रहे बाइक सवार गौरव के पांव के में गोली के छर्रे लगे हैं।

दलीप सिंह की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कमल किशोर, बेटे निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी मोहन सिंह घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक फरार मोहन सिंह शुक्रवार को पुलिस थाना में आकर सरेंडर करेगा।

थाना प्रभारी अशोक ठाकुर ने बताया की झगड़े में घायल दलीप सिंह और उसके चाचा अमरनाथ का पुलिस ने पद्धर अस्पताल में मेडिकल करवाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 307,34 व आर्मज एक्ट के तहत धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पद्धर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं के मद्देनजर कार्रवाई कर रही है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की धरपकड़ को पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि तीसरा आरोपी भी शीघ्र पुलिस की पकड़ में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...