कृपया बाइक तलाशने में मेरी मदद जरूर करें, जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम – वीरू राणा

--Advertisement--

Image

चंबा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा शहर के साथ लगते सपड़ी मोहल्ला में नरसिंह मंदिर के समीप खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बाइक के मालिक ने सिटी चौकी चंबा में शिकायत भी दर्ज करवाई है। इस आधार पर पुलिस ने लापता बाइक को तलाशने का कार्य शुरू कर दिया है।

बाइक के साथ उसे चोरी करने वाले को भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाइक और उसे चोरी करने वाले पुलिस की पकड़ में होंगे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के साथ लगते सपड़ी मोहल्ला से 12 सितंबर रात को अज्ञात लोगों ने एचपी 33डी 5454 बुलेट बाईक को अपना निशाना बनाया हुआ है।

अगली सुबह जब बाइक मालिक लेने के लिए पहुंचा, तो वहां पर बाइक नहीं थी। वहीं बाईक मालिक ने बाईक के बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम भी देने की घोषणा की है। अगर चंबा के अलावा कही भी उक्त नंबर की बाइक दिखती है तो इन नंबरों 9318176007 9418226606  पर संपर्क करें

उन्होंने बाइक का पता लगाने के लिए आसपास भी पूछताछ की। मगर किसी को भी बाइक की जानकारी नहीं थी। इसके बाद मालिक ने सिटी चौकी में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

डीएसपी चंबा अभिमन्यू ने बताया कि बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस बाइक चोरी करने वाले की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चंबा के सभी बार्डर पर अलर्ट कर दिया हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...