10 गारन्टी योजना में महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह – राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

नैना देवी – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी, यह बात तय है। यह बात प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने अपने दौरे ग्राम पंचायत सुई सुराड, सिकरोहा, सोलधा में कहीं।

राम लाल ठाकुर ने नुक्कड़ बैठकों में कार्यकर्तओं को संबोधित किया। राम लाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब चुनावों के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करें।

उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पूरी हर तरह से हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है या यूं कहा जाना उचित होगा कि इंजन ही पूरी तरह से सीज हो चुका है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की प्रबुद्ध जनता आम आदमी पार्टी को कोई भी मौका नहीं देना चाहती है क्योंकि उनके पिछले चंद महीनों के कार्यकाल में जो हालात पंजाब में बने हैं वह किसी से छुपा नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से ई-टैक्सी पर 50% सब्सिडी, दो आवेदकों को मिली मंजूरी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों...

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...