देहरा: बढ़ल के युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

--Advertisement--

Image

देहरा – रजनीश ठाकुर

उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते निचली बड्डल के निवासी साहिल कुमार की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक देर शाम उक्त युवक अपनी बाइक पर सवार होकर बढ़ल की ओर जा रहा था कि अचानक वह एक पहाड़ी से टकरा गया।

प्राथमिक उपचार के लिए युवक को देहरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद युवक को टांडा अस्पताल रेफर किया गया। युवक की हालत गम्भीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इसकी रास्ते में ही मौत हो गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक साहिल के माता पिता नहीं है तथा यह अपने नाना विधि चन्द गांव निचली बढल घर में ही रहता था। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...

मंजू शर्मा को न्याय दिलाने का बंटी सराजी और संजय चौहान को मिला ईनाम, कुल्लू पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

हिमखबर डेस्क ​हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में क्षेत्रीय अस्पताल...

स्कूल छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के राजगढ़...

जयराम ठाकुर का दावा, चुनावी नतीजों से सरकार के पैरों तले खिसकी जमीन

हिमखबर डेस्क मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला...