कुल्लू के गड़सा में 2 किलो से अधिक चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

भुंतर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान युवक से दो किलो 144 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान 24 वर्षीय कैलाश सिंह पुत्र खेमराज निवासी खनी डाकघर ठेला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

भुंतर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गड़सा घाटी में लगातार चरस तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक युवक पर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो किलो 144 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...