NH-707 के ठेकेदार का सरिया, LNT मशीन की बैटरी व शटरिंग प्लेट चोरी

--Advertisement--

Image

रोनहाट, 07 सितंबर – नरेश कुमार राधे

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार का अढ़ाई टन सरिया और सड़क किनारे खड़ी एलएनटी मशीन की दो बैटरी व लोहे की आठ बड़ी शटरिंग प्लेट चोरी करने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद से एनएच 707 में काम कर रहे सभी ठेकेदारों को चोरी का डर सताने लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 707 में पैकेज चार के ठेकेदार धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सिरमौर और शिमला जिले के सीमांत इलाके में रोहाना और गुम्मा के बीच सड़क किनारे नालियों (ड्रेन) के निर्माण का काम करवाया जा रहा है। जिसके लिए आवश्यक निर्माण सामग्री को उपरोक्त निजी कंपनी द्वारा कंस्ट्रक्शन साइट पर ही रखा गया था।
ऐसे में देर रात को अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात शातिरों ने सड़क किनारे रखा गया अढ़ाई टन सरिया जिसकी क़ीमत क़रीब डेढ़ लाख रुपए और करीब 80 लाख रुपए की कीमत वाली एलएनटी मशीन को तोड़कर उसकी 2 बैटरीयां और स्टील की 8 बड़ी शटरिंग प्लेट को चोरी कर लिया।
रात्रि में तैनात सुरक्षा गार्ड को सड़क में गश्त के दौरान सड़क किनारे रखा गया सरिया और शटरिंग प्लेट ग़ायब दिखा तो तत्काल साइट इंचार्ज को इसकी सूचना दी। इसके बाद जब अन्य सामान और मशीनों को जांचा गया तो पास में ही खड़ी एक एलएनटी मशीन को तोड़कर अज्ञात चोरों ने उसकी 2 बैटरीयां भी चुरा ली। इस पर निजी कंपनी ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र धत्तरवाल ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा पैकेज चार के अंतर्गत करीब 20 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। ऐसे में कंस्ट्रक्शन साइट पर हर जगह सुरक्षा गार्ड तैनात करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द पुलिस द्वारा चोरों का पता लगा लिया जाएगा और उनकी कंपनी को काम करने के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाएगा।
उधर, पुलिस थाना नेरवा के प्रभारी जयंत करुण गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद से पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले में संलिप्त आरोपियों सहित चोरी के सामान को बरामद कर लिया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...