Himachal Assembly Elections: किसे मिलेगा टिकट? दिल्ली में शुरू हुआ कांग्रेस का मंथन

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए बीते चुनावों में हुई हार-जीत और नेताओं के समर्पण और छवि के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम शार्ट लिस्ट करेगी। नई दिल्ली में राज्य चुनाव कमेटी की आज हो रही बैठक में प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए आए 1,347 आवेदनों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में पैनल बनाकर स्क्रीनिंग कमेटी में सूची बनाई जाएगी। प्रत्याशियों के नाम तय करने का फैसला केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में होगा। बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस आनंद शर्मा भी मौजूद है। संभावित है कि सितंबर अंत तक कई सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। राज्य चुनाव कमेटी चुनाव लड़ने के लिए आए आवेदनों पर विचार करेगी।

बैठक में अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित आनंद शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंद्र सुक्खू, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, विनय कुमार, चंद्र कुमार, रजनीश किमटा, हर्षवर्द्धन चौहान, कुलदीप कुमार, जगत सिंह नेगी, सुरेश चंदेल, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह, रघुवीर सिंह बाली, गोकुल बुटेल, जैनब चंदेल, अनुराग शर्मा, निगम भंडारी और छत्तर सिंह ठाकुर बैठक में शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...