अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू, इस बार 18 लाख से अधिक दीयों से रोशन होगी राम नगरी

--Advertisement--

Image

लखनऊ – सूरज विशवकर्मा 

उत्तर प्रदेश में राम नगरी अयोध्या में इस साल दीवाली के अवसर पर एक बार फिर दीपोत्सव मनाते हुए 14 लाख से ज्यादा दीयों को जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में सोमवार को अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गईं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अयोध्या में त्रेतायुग को जीवंत करने के लिए इस बार दीपोत्सव में 14 लाख से ज्यादा दीयों को जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। इसके अलावा अयोध्या के प्रमुख 21 मंदिरों में 4.50 लाख दीये जलाए जाएंगे।

पर्यटन विभाग ने सभी जिलों के डीएम को अपनी-अपनी ग्राम सभा से दस-दस दीये बनवाकर दीपदान करने को कहा गया है। ये सभी दीये सरयू तट पर राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी राम की पैड़ी पर उपस्थित रहेगी।

प्रमुख सचिव (पर्यटन), मुकेश मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर हर साल दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जाता है। इस बार छठवें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी में 14 लाख से ज्यादा दीयों को जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। पिछली बार यहां 12 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए थे।

मेश्राम ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में यह कीर्तिमान दर्ज कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को प्रत्येक ग्राम सभा से 10-10 दीये बनवाने का निर्देश दिया गया है। इन दीयों को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद को सौंपा जाएगा।

इसके लिए सभी जिलाधिकारी ग्राम सभाओं से मिले दीयों को दीपदान के संयोजक एवं विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय प्रताप सिंह और पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव को देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...