हिमाचल में नशाः शिमला में चिट्टे और नशीले कैप्सूल के साथ युवक और युवती गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे और नशा तस्करी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.अब ड्रग्स और चिट्टे के सेवन और तस्करी में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं. ताजा मामला शिमला शहर का है. यहां पर पुलिस ने चिट्टे और नशीली दवाओं के साथ पुलिस ने एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस सबंध में केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल योगेश अपनी टीम के साथ शिमला के संजौली में सिमिट्री के नजदीक गश्त कर रहे थे. इस दौरान सिमिट्री टनल के पास युवक-युवती से 3.50 ग्राम चिट्टा और 6 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए. दोनों की पहचान शाहीन सुल्तान, गांव गाहम, कमला नगर और हर्ष गांव टीमरो, जनेढ़घाट (शिमला) के रूप में हुई है.

दोनों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ ढली थाना में 126/22, IPC की धारा 21,29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है. बता दें कि शिमला में लड़कियों द्वारा ड्रग्स सेवन और तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवक और युवती को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है. पड़ताल की जा रही है कि दोनों के पास चिट्टा और नशीले कैप्सूल कहां से आए.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...