पुलिस ने घर में मारा छापा, 6 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

गिरिपार क्षेत्र के सखौली पंचायत के नालिया दांदोग में 6 किलो गांजा बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने डाबर घरत नाले के पास एक व्यक्ति के घर पर छापामारी कर गांजे की खेप बरामद की है।

बता दें कि यह गांव पांवटा साहिब से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। एचसी भागवत प्रसाद व पीपी राजबन मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी फकीर चंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आरोपी गांजे को छोटे पॉलीपैक में पैक कर औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में मजदूरों को बेचता था। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वे ड्रग पैडलर्स के बारे में जानकारी पुलिस के साथ सांझा करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...