वर्तमान सरकार द्वारा नगर पंचायत चुवाड़ी के विकास कार्यों को रोका जा रहा- सुरेंद्र सिंह चाढक

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी – भूषण गुरुंग

कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग भटियात के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाढक ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया। अध्यक्ष ने बताया समूचे भटियात से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

जिसमें एक कार्यकारी अध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, सतरह सचिव, दो महासचिव, दो मुख्य सलाहकार व डेढ सौ के करीब कार्यकारी सदस्य शामिल किए हैं। सुरेंद्र सिंह चाढक ने कहा कि मौजूदा सरकार में गद्दी समुदाय की पूर्ण रूप से अनदेखी हुई है।

हमारे समुदाय की छोटी छोटी समस्याएं है। जिनका कोई भी समाधान नहीं कर पाई। जबकि हमारे मौजूदा सासंद व विधायक हमारे समुदाय से हैं। परंतु हमारी समस्याएं जस की तस हैं। उन्होने कहा कि इस समय नगर पंचायत का उपाध्यक्ष हूं। परंतु नगर पंचायत की हालत बहुत दयनीय हैं।

नगर पंचायत में जो सीवरेज निर्माण हुआ है। उसमें बहुत अनियमितताएं बरती जा रही है। चुवाड़ी में बारिश के कारण जो भी नुकसान हुआ है, वह सीवरेज के चैंबर नालों के बीचोंबीच लगाने की वजह से हुआ है। हनुमान चौक से तहसील मुख्यालय तक सीवेज लाइन रातों डाली गई और उसके बाद तीन महीने बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है ।जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।

वर्तमान सरकार के द्वारा नगर पंचायत चुवाड़ी के विकास कार्यों को रोका जा रहा है। नगर पंचायत में पिछले काफी समय से बजट की मांग की जा रही परंतु नगर पंचायत को एक रूपया तक मौजूदा विधायक नहीं दिलवा पाए हैं। सुरेंद्र सिंह चाढक ने आश्वस्त करवाया है कि गद्दी समुदाय के लोगों की जो भी समस्या है उसका जल्द निवारण किया जाएगा। सुरेंद्र सिंह चाढक ने अध्यक्ष बनने पर मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया और शीर्ष नेतृत्व का धन्यावाद किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर अजय कुमार, प्रह्लाद सिंह, संजय सिंह, कुलदीप मन्हास, मंजीत कुमार, अक्षय कुमार,जीवन कुमार, दिलबाग सिंह व कमल सिंह मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...