इस एक्सीडेंट ने सभी के होश उड़ा दिए, ट्रक से टकराने के बाद पिकअप का अगला हिस्सा गायब

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कालका—शिमला एनएच-5 पर कंडाघाट के टिककरी मोड़ के समीप सेब ले जा रहे ट्रक व महिंद्रा पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। घायलों में महिंद्रा पिकअप का चालक सौरभ व उसका साथ रजत शामिल है। दोनों

युवकों को कंडाघाट अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया, जहां से दोनों को उपचार के लिए आइजीएमसी शिमला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। हादसा गुरुवार सुबह हुआ है।

पुलिस की छानबीन में दोनों वाहन चालकों की इसमें गलती पाई गई है। डीएसपी हैडक्वाटर सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...