HPRCA Exam Dates: असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को, JOA-IT की 28 सितंबर से

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26044 की असिस्टेंट स्टाफ नर्स परीक्षा 25 सितंबर और पोस्ट कोड 26001 की जूनियर ऑफिस असिस्टेंट-आईटी परीक्षा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित करने की तिथियां तय की हैं। दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा केंद्र और अनुक्रमांक की जानकारी अभ्यर्थियों को मोबाइल संदेश के माध्यम से भी दी जाएगी।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर द्वारा असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड 26001 डीजी ओएमआर टेबलेटस परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।

आयोग सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा 28 सितंबर से पहली अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।

आयोग सचिव ने आगे बताया कि अभ्यर्थियों हेतू आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा से एक सप्ताह पहले लिंक का प्रावधान किया जाएगा। जिससे की अभ्यर्थी अपना रोलनंबर डाउनलोड कर पाएंगें। रोलनंबर व परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा आयोग के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related