हिमाचल चुनावः कपड़ों की तरह पार्टी बदल रहे लोग, जो कि अच्छी बात नहीं: प्रेम कुमार धूमल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता प्रो प्रेम कुमार धूमल ने दल-बदल को लेकर अहम बयान दिया है.

चुनाव के नजदीक नेताओं के पार्टी के छोड़ने पर हमीरपुर में धूमल ने कहा कि आया राम-गया राम किसी के लिए भी अच्छा नहीं है.

एक ही विचारधारा के साथ जड़े रहना चाहिए. बाकी व्यक्ति की इच्छा होती है, लेकिन नेता कपड़ों की तरह दल बदल रहे है, जो अच्छी बात नहीं हैं.  आम आदमी पार्टी के बयानों पर धूमल ने कहा कि आप पार्टी विधायकों को कमॉडिटी समझ रही है. उनके किसी विधायक को खरीदा गया है, इस बात स्पष्ट किया जाएगा.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद जताते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से आजादी के परवानों की जानकारी मिल रही है.

आजादी में अपना अहम योगदान देने वाले लोगों के बारे में कहीं पर जिक्र नहीं था, लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रयास से लोगों को आजादी में योगदान देने वालों का जिक्र किया जा रहा है, जिससे सभी को शहीदों के बारे में जानकारी मिलेगी.

दरअसल, धूमल बुधवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर के टाउन हॉल में एक चित्र प्रदर्शनी में पहुंचे थे. प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने किया.

मौके पर सीबीसी शिमला के प्रभारी और क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी अनिल दत शर्मा भी मौजूद रहे. टाउन हाल में लगाई गई स्वतंत्रता संग्राम व उसमें भाग लेने वाले सेनानियों के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शन का भी पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने अवलोकन किया.

उधर, सीबीसी शिमला के प्रभारी और क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी अनिल दत शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम और उसमें भाग लेने वाले सेनानियों से जुड़े दुर्भल चित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आदमखोर तेंदुए का आतंक! देर रात दुकान में घुसकर वेल्डर पर हमला, मौत

देर रात आदमखोर तेंदुआ एक दुकान में घुस गया...

SSC JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग पास के लिए 1748 पद, जानिए कब तक भर सकते हैं आवेदन फॉर्म

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों...

HPRCA Exam Dates: असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को, JOA-IT की 28 सितंबर से

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26044...