भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने मंडी ज़िला के उपमंडल गोहर पहुँची केंद्रीय आपदा प्रबंधन टीम

--Advertisement--

Image

गोहर/मंडी -डॉली चौहान

उपमंडल गोहर में पिछले दिनों भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय आपदा प्रबंधन की एक टीम आज उपमंडल की ग्राम पंचायत कासन व स्यांज पहुँची और भारी बरसात के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया 19 अगस्त को ग्राम पंचायत कासन में हुए भारी भूस्खलन के कारण कारण एक ही परिवार के 8 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी l

केंद्रीय आपदा प्रबंधन टीम ने पंचायत के लोगो से मुलाकात की व वहाँ पर हुए नुकसान की मौके पर समीक्षा की केंद्रीय टीम ने बताया कि उपमंडल गोहर में हुए नुकसान का आकलन कर पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौप दी जाएगी l केंद्र सरकार से प्रभावितो को हर संभव सहायता उपलब्ध करबाई जाएगी l

केंद्रीय टीम के साथ एडीएम मंडी अश्विनी कुमार,उपमंडलाधिकारी गोहर रमन शर्मा,तहसीलदार गोहर कृष्ण ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण बिभाग चमन लाल ठाकुर, अधिशासी अभियंता विधुत बिभाग गोहर चंद्रमणि शर्मा, खंड विकास अधिकारी बशीर खान, वन मंडलाधिकारी तीर्थ राज धीमान, सहायक अभियंता जलशक्ति बिभाग नूर अहमद व पुलिस बल की टीम साथ रही l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...