ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

--Advertisement--

Image

चम्बा, 30 अगस्त – भूषण गुरुंग
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा सितंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के शैड्यूल के अनुसार 20 सितंबर को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
वहीं, 6 सितंबर को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 5 सितंबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 19 सितंबर को आरएलए चुवाड़ी, 22 सितंबर को आरएलए तीसा, 23 सितंबर को सलूणी तथा 8 सितंबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
वहीं, वाहनों की पासिंग 7 व 21 सितंबर को चम्बा, 5 सितंबर को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 19 सितंबर को चुवाड़ी में की जाएगी। पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित किए जाएंगे। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं होगी। आवेदकों की वैक्सीनेशन अनिवार्य है।
यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शैड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...