भटियात की पंचायत गोला की भी सुध लो सरकार, 12 दिनों से आधे रास्ते फंसी है निजी बस!

--Advertisement--

Image

भटियात – अनिल संबियाल

जिला चम्बा के भटियात की पंचायत गोला में सड़क व्यवस्था बहाल न होने के कारण खाने-पीने की चीजों के भी लाले पड़ने लगे हैं। ग्रामीण स्तर के दुकानदारों के पास समान की पूर्ति बिलकुल समाप्त हो चुकी है।

आने-जाने का कोई साधन नहीं है। लगभग 10 दिन से भी ज्यादा समय ही गया है मगर PWD विभाग डडामन To गोला संपर्क मार्ग खोलने में असमर्थ दिखाई दे रहा है।

हालांकि जेसीबी मशीन लगी हुई है मगर छोटी व एक ही मशीन यहाँ संपर्क मार्ग खोलने के लिए काफी नहीं है। आने-जाने के साधन की बात करें तो पैदल तक चलना मुशिकल हो रहा है। गोस्वामी निजी बस 18 अगस्त से आधे रास्ते मे फंसी हुई है।

हर दिन बस मालिक को भी नुकसान सहना पड़ रहा है। निजी बस मालिक का कहना है कि मैंने कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया मगर स्थिति वैसी ही बनी हुई है।

उधर स्थानीय लोगों की बात करें तो लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष पनप रहा है। इन्होंने संपर्क मार्ग गोला को शीघ्र बहाल करने के लिए आग्रह किया है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश होने से जहां सरकारी संपत्ति को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है वहीं कई लोग बेघर भी हुए हैं। पूरे हिमाचल प्रदेश की बात करे तो लगभग 250 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है।

क्या कहते हैं अधिकारी

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस समय विभाग के पास एक ही जेसीबी है बाकि मशीनों को दूसरी बंद हुई सड़कों को बहाल करने में लगाया गया है। लोगों की समस्या को देखते हुए दो दिन के भीतर सड़क की बहाल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...