फोरलेन पर बनने वाले पुल की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर ग्रामीण एकजुट, CM को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

मंडी, 30 अगस्त – नरेश कुमार

प्रदेश में बन रहे कीरतपूर मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के बल्ह में प्रस्तावित एक पुल को यहां के ग्रामीणों ने डीपीआर से और अधिक ऊंचा बनाने की मांग उठाई है, ताकि यहां बरसात के दिनों में पानी की सही निकासी हो और जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी मंडी के माध्यम से एक मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा। मांग पत्र में भडयाल, चंडयाल, रठोहा, बैहना आदि पंचायत और गांव के लोगों ने पंचायत से सर्वसम्मति से इस बारे में एक प्रस्ताव पारित कर भी सरकार को भेजा है।

ग्रामीणों के अनुसार बल्ह में फोरलेन का एक पुल प्रस्तावित है, जिसकी  ऊंचाई कम है जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को भारी बरसात में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने सरकार से मांग उठाई है कि इस प्रस्तावित पुल की हाइट बढ़ाई जाए और पुल के दोनों तरफ प्रस्तावित डंगा न देकर गांव वालों के लिए सर्कुलर रोड़ की व्यवस्था की जाए।

ग्राम पंचायत चंडयाल के उप प्रधान रवि चंदेल ने बताया कि बीते कुछ दिनों में बल्ह में हुई भारी बारिश के कारण मुख्य सड़कें बंद रही। कई स्थानों पर लोगों के घरों व औद्योगिक संस्थानों में पानी घुस गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि एडीसी जतिन लाल के माध्यम से सीएम को एक ज्ञापन भेज शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...