प्रगतिशील हिमाचल समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

--Advertisement--

Image

3 सितंबर को बदूही में आयोजित होगा कार्यक्रम।

नूरपुर 29 अगस्त – देवांश राजपूत

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले प्रगतिशील हिमाचल समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज स्थानीय मिनी सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार सुरभि नेगी, बीडीओ श्याम सिंह, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष रनोत्रा, बागवानी विभाग के एसएमएस हतिंद्र पटियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम ने बताया कि प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम का आयोजन 3 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे बदूही ग्राउंड में किया जाएगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभागीय प्रदर्शनियाँ लगाने के साथ, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की प्रदर्शनी लगाने के लिए समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने एवम उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...