कांगड़ा के युवक से पकड़ी 515 ग्राम चरस

--Advertisement--

Image

मंडी – रजनीश ठाकुर

हिमाचल के मंडी स्थित सुंदरनगर थाना पुलिस ने कांगड़ा के रहने वाले एक युवक से 515 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाने की टीम चंडीगढ़-मनाली NH-21 पर पुंघ बैरियर पर नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही HRTC की बस की चेकिंग की।

इस दौरान उसमें बैठे युवक गौरव (33) पुत्र कृष्णदत निवासी गांव व डाकघर स्याना तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के पास से 515 ग्राम चरस बरामद हुई। SP मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...