इंदौरा : बेटे के साथ बाइक पर जा रहे दंपति पर तेंदुए ने किया हमला, 2 घायल

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

इंदौरा टप्पा वाया इंदपुर मुख्य सड़क मार्ग पर देर शाम बाइक पर जा रहे परिवार पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला व उसका पति घायल हो गया जबकि उनका 8 साल का बेटा सुरक्षित बच गया।

जानकारी के अनुसार इंदौरा के समीप दरयाडी गांव का जोगिंदर सिंह पुत्र जगदीश सिंह गांव टप्पा में मायके गई अपनी पत्नी स्नेह लता व बेटे को लेने गया हुआ था। जब देर शाम टप्पा वाया इंदपुर सड़क मार्ग पर बाइक से वे अपने घर दरयाडी वापस आ रहे थे तो जंगल के रास्ते में तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान वे तीनों बाइक से गिर गए। इस दौरान स्नेह लता को तेंदुए ने दबोच लिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई और उसका पति जोगिंदर भी घायल हो गया। जोगिंदर के शोर मचाने पर तेंदुए की पकड़ से उसकी पत्नी छूट गई तथा तेंदुआ भाग गया।

परिवार बाइक पर सवार होकर इंदुपुर पहुंचा व लोगों को आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल इंदौरा लाया गया, जहां महिला की बाजू व पीठ पर 7 व व्यक्ति के हाथ पर 2 टांके लगे हैं।

इस मार्ग से सुबह जो बच्चे स्कूल आते हैं वे घबराए हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रोटेरियन कर्नैल चौहान ने संभाली रोटरी क्लब शाहपुर की कमान

शाहपुर - नितिश पठानियां रोटरी क्लब शाहपुर की रोटरी वर्ष...

किन्नौर में 4 जगह फटे बादल, चोलिंग-रिब्बा और लिप्पा-रिस्पा में बाढ़ से चारों तरफ भयंकर तबाही

हिमखबर डेस्क किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के...

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...