
मंडी – अंशुल दीक्षित
पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एसआईयू की टीम ने बस सवार नौजवानों से 13.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पूंघ के पास एसआईयू मंडी की टीम ने नाका लगाया हुआ था।
इसी दौरान सलापड़ की तरफ से आ रही है एचआरटीसी की बस जो कि दिल्ली से मनाली जा रही थी, उसमें सवार घनश्याम डाकघर टिक्कर तहसील बल्ह जिला मंडी, अरविंद कुमार डाकघर दयाड़ी तहसील सदर जिला मंडी और सपना हाउस पडल मोहल्ला तहसील सदर जिला मंडी से 13.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस थाना सुंदरनगर थाना में धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है और तीनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सुंदरनगर पुलिस के सपुर्द किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।
दूसरे मामले में कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस में सवार गौरव डाकघर स्याना तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा से 515 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर पुलिस थाना सुंदर नगर में धारा 20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
