शाहपुर जोन की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में दुरगेला के 9 छात्रों का जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ चयन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर जोन की अंडर-19 छात्र जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13/08/2022 से 15/08/2022 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दुरगेला जिला कांगड़ा में किया गया। जिसमें शाहपुर जोन के 21 स्कूलों ने भाग लिया।

वहीं दूसरी ओर जीन की अंडर-19 छात्राओं की शाहपुर जोन स्तरीय खेलों का आयोजन दिनांक 20/08/2022 से 22/08/2022 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, परेई जिला कांगड़ा में किया गया। जिसमें शाहपुर जोन के 22 स्कूलों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वॉलीवाल, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती की खेलों का आयोजन किया गया।

इन खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दुरगेला के छात्र, मार्च पास्ट में विजेता, वालीबाल व कुश्ती में उपविजेता रहे व छात्राएँ वॉलावाल में उपविजेता रहीं।

इन प्रतियोगिताओं से दुरगेला स्कूल के 05 छात्र और 04 छात्राएँ विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए, चयनित हुए। जिनका आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग, और राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...