‘हर घर नल, हर घर जल’योजना धरातल पर हो रही धराशाई, लोग पीने के पानी को रहे तरस

--Advertisement--

Image

‘हर घर नल, हर घर जल’योजना धरातल पर हो रही धराशाई, लोग पीने के पानी को रहे तरस, पिछ्ले चार- पांच दिनों से दिक्कतो से जूझ रहे हैं लोहारपुरा गांव के वासी, भाजपा पूर्व जिला महासचिव रणवीर सिंह निक्का ने लोगों को भेजे पीने के पानी क़े टैंक।

नूरपुर – देवांश राजपूत 

नूरपुर की लौहारपुरा पंचायत के कुछ गांव में पिछले पांच छः दिनों से पीने के पानी की दिक्कत के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में हमें परेशानी हो रही हैं।इससे पता चल सकता है कि गर्मियों में कितनी परेशानी होगी ।

समाजसेवी बलविंदर सिंह उर्फ जोनू ने कहा कि लौहारपुरा पंचायत में कहीं दो दिन से तो कहीं छ: दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है।लोग परेशान हैं। जहां इंसानों के लिए पीने को पानी नहीं वहीं पशुओं के लिए तो दूर की बात है।

लोगों की माने तो हमारे क्षेत्र की चक्की से कई जगहों में पानी जाता हैं।यहां तक धार ब्लाक को भी यहां से पानी जाता है। पर हमारे गांव में पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इसे आदर्श गांव का दर्जा दिया हुआ है,पर धरातल पर सब हवा हवाई नजर आता है।

गांववासियों ने रणवीर सिंह निक्का का धन्यवाद किया हैं जिन्होंने इस गांव के लिए पीने के पानी के लिए टैंक भेजा है। उन्हें जैसे ही पता चला कि यहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, उन्होंने तुरंत पानी भेज दिया है।यहां कम से कम ,10-12 टैक पानी लग जाएगा।

गांव के युवा ने कहा कि चार पांच दिनों से पीने के पानी की बहुत दिक्कत है। हम रणवीर सिंह निक्का व जोनू का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने घर घर जाकर दो दो बाल्टी पानी दिया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

वहीं इस बारे में आईपीएच विभाग एसडीओ देवेन्द्र राणा से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि कुछ दिन में बिजली की दिक्कत चली हुई हैं और मोटर में खराबी थी। वो ठीक हो गई हैं।आज ही सभी को पानी सप्लाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...