
फतेहपुर – अनिल शर्मा
राजपूत सर्बहित कल्याण सभा फतेहपुर की बैठक रबिबार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में सभा प्रधान रघुबीर पठानिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे सभा चेयरमैन राघब पठानिया बिशेष उपस्थित रहे ।
बैठक दौरान सर्बप्रथम सभा की सदस्यता बढाने पर बल दिया गया। जिसके लिये जल्द ही गाँब स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने पर सहमति बनी। तो वहीं आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करबाने के लिये अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने का प्रण लिया गया ।
सभा चेयरमैन राघब पठानिया ने बताया सभा लम्बे समय से आरक्षण आर्थिक आधार पर करने की मांग करती आई है ।
बताया इसके लिये सभा द्बारा कई बार ज्ञापन भी दिए गए लेकिन अभी तक भी केंद्र ब प्रदेश की सरकार ने इस पर कोई निर्णय नही लिया है ।
बताया सभा चाहती है आरक्षण का लाभ हर गरीब को मिले ।कहा गरीब किसी भी जाति या बर्ग का हो सकता है । आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को पूरा करबाने के लिये सभा के सभी पदाधिकारियों ब सदस्यों ने अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने का प्रण लिया है। वहीं एससी ,एसटी एक्ट में संशोधन की भी अपील की गई ।
उन्होंने अन्य उपमण्डल से सबंन्धित राजपूत सभाओं से भी अपील की है कि बो भी आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को अपने -अपने स्तर पर बुलंद करें ।
वहीं बैठक दौरान सुरजीत जसरोटिया को बैठक सबंन्धित अन्तिम निर्णय लेने के लिये अधिकृत किया गया ।।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्ब प्रधान जगदेब पठानिया ,नरेंद्र मनकोटिया ,सचिब बलजीत राणा ,कोषाध्यक्ष जोगिंदर गुलेरिया ,अरुण जरियाल ,बलराज गुलेरिया ,धर्म सिंह सपेहिया ,करनैल सिंह ,बाबू राम ,बलबान सिंह ,जोगिंदर पठानिया ,तारा सिंह समियाल ,बलजीत चंबियाल सहित अन्य उपस्थित रहे ।
