
नूरपुर – देवांश राजपूत
तहसीलब्राह्मण सभा नूरपुर का चुनाव रविवार को सभा के भवन लंबी गली नूरपुर में सम्पन हुआ।इस मौके पर इंद्र शर्मा को सर्व सम्मति से सभा का प्रधान नियुक्त किया गया।
इंद्र शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों का उन्हें सर्व सम्मति से प्रधान नियुक्त करने पर आभार वयक्त किया व कहा की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। वह उस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत व लगन के साथ निभाएंगे ।
उन्होंने कहा की वह ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए सबको साथ लेकर कार्य करेंगे । उन्होंने कहा की शीघ्र ही सभा की बाकी कार्यकारणी का भी गठन किया जाएगा।
इस मौके पर सभा के पूर्व प्रधान नरेश शर्मा, सुदर्शन शर्मा, सुरेश शर्मा व अरविंद शर्मा ने नवनियुक प्रधान को बधाई दी व सभा की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। इस मौके पर तहसील ब्राह्मण सभा नूरपुर के काफी सदस्य उपस्थित रहे।
