
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में कल्याडा में नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का सदस्य पूर्व मंत्री एव पूर्व सांसद प्रोफेसर चौधरी चन्द्र कुमार एव जिला कांग्रेस कांगड़ा का कार्यकारी अध्यक्ष कर्ण पठानिया (मालटू) जिला कांगड़ा का अध्यक्ष बनने पर सभी ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर के पदाधिकारियों एव ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी सगठनों के अध्यक्षों एव पदाधिकारियो एवं कांग्रेस जनों ओर स्थानीय जनता ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।
नागनपट्ट एव कल्याडा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्र कुमार,प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, जिला कांगड़ा कार्यकारी अध्यक्ष कर्ण पठानिया को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
नागनपट्ट उप प्रधान सुशील कुमार एव समस्त नागनपट्ट और कल्याडा कांग्रेस कमेटी ने युवा स्थानीय कांग्रेस प्रतिनिधि केवल पठानिया को कांग्रेस का उमीदवार बना कर कहा कि इस बार शाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया को बिधायक बनना तय है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में केवल पठानिया के नेतृत्व में विकास की गंगा बहा दी थीी। जो काम बिधायक एव मंत्री स्तर का होता है बो काम केवल सिंह पठानिया ने बिना बिधायक एव बिना मंत्री के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र के आशीर्वाद से करवाये है।
उन्होंने कहा कि अगर शाहपुर की जनता केवल पठानिया को बिधायक बनाती है तो जो रुका पड़ा कार्य है, लोगो को मुख्यमंत्री राहत राशी बन्द पड़ी है और आज शाहपुर हल्के की जनता मूलभूत सुबिधाओं से बंचित है, बो सब जनता को सुबिधायें मिलना शुरू हो जाएगी।
इस मौके पर बलबीर चौधरी ने कहा कि शाहपुर से केवल सिंह पठानिया का बिधायक बनना इस बार तय है, क्योंकि पठानिया एक जुझारू नेता है। बलबीर चौधरी ने कहा कि जो गलती पिछली बार मेने की है उस गलती पर पछतावा किया और कहा कि जो गलती पिछली बार हमने की है इस बार न करके शाहपुर से केवल सिंह पठानिया को बिधायक बनाया जाएगा।
बलबीर चौधरी ने कहा कि पठानिया टिकट की चिंता मत करो टिकट खुद चल कर आएगी । इस बार जात पात को छोड़ कर जनता के हित मे काम करने बाले नेता केवल सिंह पठानिया को बिधायक बनाना है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का प्रोफेसर चौधरी चन्द्र कुमार को कांगड़ा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर तहदिल से धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि चौधरी चन्द्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनने से जिला कांगड़ा में काँग्रेस पार्टी पहले से ओर मजबूत होगी। पठानिया ने कहा कि मुझे जब भी मौका मिला मेने जनता के हित का कार्य किया है।
बिधायक बनना न बनना भगवान के हाथ और जनता के हाथों में है लेकिन मैं जनता की सेवा हमेशा करता रहूंगा। यहाँ की तीनों पंचायतो में बिना बिधायक होते हुए भी जो भी जनता ने विकास कार्य बताये उनको पूरा करने की कोशिश की है।
तीनों पंचायतों के एकमात्र बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को करोड़ो रूपये की लागत से अलग से कमरे बनाये है। नागनपट्ट कल्याडा में स्वास्थ्य सुविधा के लिए डिस्पेंसरी स्वीकृत की।
पठानिया ने कहा कि मैं जनता के बीच जनता के हित में कार्य को लेकर जाऊंगा। जनता के आशीर्वाद से बिधायक बनने के बाद शाहपुर के अंदर इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जाएगा,विरोजगार युवाओ को एक उद्योग खोला जाएगा,ओर बण्डी, कल्याडा,नागनपट्ट में बढ़िया बड़ा और मॉडल ओबीसी भवन बनाया जाएगा।
विकास को लेकर मेने राजनीति शुरू की है उसको आगे बढ़ाया जाएगा। शाहपुर की जनता के हित मे काम करना है तो सब साथ चलेंगे तो जनता का हित होगा।
पठानिया ने भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोला।कहा कि यही भाजपा है जिसने जनता को झूठ बोल कर सत्ता हासिल की थी 100 दिन के अंदर महगाई कम कर देने का वायदा किया था लेकिन महगाई कम तो दूर करने की बात है लेकिन जो महँगाई थी उससे दुगुनी महगाई करके भाजपा सरकार ने जनता के ऊपर थोप दी।
आने बाले चुनावों में अब जनता भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखा कर जनता हितेषी काँग्रेस की सरकार को सत्ता में लाएगी।
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार ने ब्लॉक् काँग्रेस कमेटी शाहपुर का इतना मान सम्मान देने के लिए तह दिल से धन्यवाद करता हु।
चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि ब्लॉक् काँग्रेस कमेटी शाहपुर ने आज युवा नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में जो इतना मान सम्मान दिया है उसका मैं हमेशा ऋणी रहूँगा, और जनता से अपील है कि एक वार अपने बच्चे,अपने, भाई केवल पठानिया को शाहपुर से जिता कर विधानसभा भेजे ।ओर अपने इलाके को विकास के साथ जोड़े।
जिससे जनता के हित में कार्य हो और शाहपुर हल्के को चार चांद लगे।चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच बर्ष पूरे होने को हे लेकिन इनके पास कोई जनता को दिखाने के लिये कोई उपलब्धि नही है ।
तभी काँग्रेस के बिधायको, पूर्व बिधायको को खरीद फरोख्त करके सत्ता में आने का सपना देख रहे है।जो कि भाजपा का सपना पूरा होने वाला नही है। जीत हार जिंदगी का एक हिस्सा है ।लेकिन कांग्रेस की विचार धारा की लड़ाई केवल पठानिया ने हमेशा आगे आ कर लड़ी है।
चन्द्र कुमार ने कहा कि पूर्व की काँग्रेस की सरकार में जितना काम मेरे विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में नही हुआ उससे ज्यादा काम केवल पठानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के आशीर्वाद से करवाया है।
काँग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों के हित मे कार्य किया है।और आगे भी गरीबो के हितों में काम करेगी। गरीबो को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए आर्थिक सुधार लाने के लिए कठोर कदम उठाये।
कांग्रेस सरकारों ने देश की जनता को आर्थिक सुधार लाने के लिए कदम उठाये है।और जिन मांगों को रखाहै कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनको पूरा किया जाएगा।
बलबीर कुमार,राकेश कुमार,इश्वर दास,सुभाष कुमार,मित्र सिंह चौहान, जोनी कुमार, रवि धीमान, स्वरूप धीमान ने भाजपा छोड़ कर केवल पठानिया के नेतृत्व में काँग्रेस का दामन थामा उनका कहना है कि हमने काँग्रेस नेता केवल पठानिया की कार्यप्रणाली को देखते हुए जनता के हित मे कांग्रेस का हाथ पकड़ा है।
ये रहें मौजूद
बरिष्ठ काँग्रेस नेता जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष देव दत्त शर्मा, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,विकरण एस०टी०प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टन बाली राम, पेंशनर संघ अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, खेलकूद अध्यक्ष विपुल पटाकू, सोशल मीडिया ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर,पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष सुशील शर्मा, पंचायती राज सगठन अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सरिता सैनी, पूर्व उप प्रधान सुशील,पूर्व प्रधान रक्षा देवी,रिटायर कानूनगो देश राज, पवन कुमार , कर्ण परमार पूर्व प्रधान,हितेश चौधरी पंचायत समिति सदस्य,विक्रम चौधरी हिमाचल प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष,विवेक कुमार सोशल मीडिया सह प्रभारी शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस, जानवी महाजन, नामित मेहरा,नीना ठाकुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, उर्मिला राणा,अनिता देवी,प्रवीण कुमारी,जागीर सिंह,गुलशन सिंह, प्रधान तिलक राज,शेर सिंह,संजय कुमार,सुभाष चंद एस०सी०प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नम्रता चम्बयाल, सपना देवी,सुमन देवी,सरोशी परमार,सुदर्शन कटोच,डॉ यशपाल शर्मा,आदि गणमान्य काँग्रेस जन मौजूद थे।
