शिव्वो थान मंदिर में हुआ सातवें मेले का आयोजन 

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिव कुमार

उपमंडल ज्वाली के तहत पड़ती ग्राम पंचायत भरमाड़ मे सिद्ध बाबा शिव्वो थान मंदिर में आज दो माह चलने वाले मेले में आज रविवार को सातवां मेला हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने बाबा शिव्वो के दरवार में नमन करके आशीर्वाद लिया।

इस पावन अवसर पर कीर्तन का आयोजन हुआ मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। जिससे दुकानदारों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी क्योंकि पिछले मेले में वारिश ज्यादा होने के कारण दुकानदार मायूस रहे लेकिन इस मेले में श्रद्धालुओं ने खूब खरीददारी की।

वहीं महंत तिलक राज ने बताया कि जो भी श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने आते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है और मनोकामना पूरी होने पर नमक गेहूं चढ़ाई जाती है।

इस मंदिर में सांप के काटने या अन्य किसी जहरीली चीज के काटने पर मंदिर के भगारे कि मिट्टी जो की प्रसाद का काम करती है । उस मिट्टी का लेप बनाकर यहां सांप या किसी चीज ने काटा हो उस मिट्टी का लेप लगाने से जहर कम हो जाता है और मनुष्य ठीक हो जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...