परवाणु-शिमला NH-5 पर सेब से लदा ट्रक पलटा, एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

Image

परवाणू – जीवन वर्मा 

परवाणू-शिमला नेशनल हाइवे पांच पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां सुबह पांच बजे के करीब केप्टन होटल के पास एक सेब से लदा ट्रक पलट गया।

हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान मोहम्मद इसराइल निवासी गौंडा उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय ट्रक सेब लेकर शिमला से मुंबई जा रहा था। इसी बीच परवाणू के होटल केप्टन के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

हादसे के समय ट्रक में दो लोग सवार थे जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...