पर्यटन नगरी मनाली में विदेशी महिला से दुष्कर्म, सिंगापुर का आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश में मनाली पुलिस थाना में रूस की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि पर्यटक के तौर पर मनाली में रह रहे सिंगापुर के एक व्यक्ति ने अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर सिंगापुर के आरोपी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी सूचना संबंधित दूतावास को भी दे दी है।

जानकारी के अनुसार  पीड़ित महिला कुछ समय से अपनी मां के साथ मनाली में रह रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...