हिमालय गद्दी यूनियन ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव के समक्ष रखी अपनी मांगे

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमालय गद्दी यूनियन के अध्यक्ष देश राज,उपाध्यक्ष रजिंदर कुमार, सह सचिब संजय कुमार ने अपनी मांगों को प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के समक्ष रखा ।

हिमालय गद्दी यूनियन के उपाध्यक्ष रजिंदर कुमार ने कहा कि गद्दी समुदाय में 13 जातियां है लेकिन अभी तक जनजाति का लाभ सिर्फ 6 जातियां ही ले रही है।बाकी की जातियों को जनजाति के दर्जे से बाहर रखा गया है।

हिमालय गद्दी यूनियन 6 बची जातियो को जनजाति का दर्जा दिलवाने के लिए लडाई लड़ रही है।हर मंच पर सरकार के समक्ष मांग उठाई है लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने हमारी मांग पूरी नही की है हिमालय गद्दी यूनियन उपाध्यक्ष रजिंदर कुमार ने कहा कि हम इस लड़ाई को आखिरी सांस तक लड़ेंगे। जब तक6 जातियों को जनजाति समुदाय का दर्जा नही देंगे।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनजाति समुदाय के हक में काम करती आई है। कांग्रेस पार्टी ने भी इनकी मांगो को जायज ठहरा कर इनका समर्थन किया है।पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन 6 जातियों की अनदेखी की है।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने बाले चुनावों में अपने घोषणा पत्र में इनकी बची 6 जातियों को जनजाति का दर्जा देने के लिए शामिल करेगी ।प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही इन जातियों को जनजाति समुदाय का दर्जा दे कर इनकी मांगों को पूरा किया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...